दोस्तो आज में आपको व्हाट्सएप को अपने लोकल भाषा मे कैसे इस्तेमाल करे इसके बारे में बताऊंगा उम्मीद करता हु की आपको ये लेख पसंद आएगा
तो चलिए शुरू करते है
व्हाट्सएप एक बेहद ही पॉपुलर ऐप है। व्हाट्सऐप को केवल अंग्रेजी में ही नहीं बल्कि आप अपनी स्थानीय भाषा में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। व्हाट्सएप हिंदी, पंजाबी, बंगाली, मराठी, तेलुगू, उर्दू, तमिल, गुजराती, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एंड्रॉयड (Android) में व्हाट्सएप को अपनी स्थानीय भाषा में इस्तेमाल कर पाएंगे।
यूज़र एक जेनरल रूल को हमेशा याद रखें कि व्हाट्सएप आपके फोन की लैंग्वेज़ को फॉलो करता है। उदाहरण के लिए अगर आप अपने फोन की भाषा को अंग्रेजी के बजाय हिंदी कर देते हैं तो आपका व्हाट्सऐप हिंदी भाषा में दिखाई देगा। गौर करने वाली बात यह है कि व्हाट्सएप सिर्फ 10 स्थानीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है।


1 सबसे पहले आप अपने व्हाट्सएप के सेटिंग में जाये
2 इसके बाद चैट्स विकल्प पर क्लिक करना है
3 इसके बाद आपको app language पर क्लिक करना है
4 ऐप लैंग्वेज (app language) पर क्लिक करने के बाद आपको अपने स्थानीय भाषा को सेलेक्ट करना है
इस तरह आपका व्हाट्सएप का लैंग्वेज अपने स्थानीय भाषा में चेंज हो जाएगा